अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं और यदि आपको अगला क़िस्त चाहिए तो अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन आप अभी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। मतलब आपको कितनी किस्त मिल चुकी है? कौन सी किस्त रुकी हुई है? अगर किस्त रुकी है तो इसकी वजह क्या है?ऐसे तमाम सवालों को जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें..
पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।यहां आपको दाहिने साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प रहेगा यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के द्वारा आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
आपने जिस विकल्प का चुना है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करने के उपरांत आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। मतलब कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में जमा हुआ ।
आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
यदि आपको 'FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
जानिए कब आएगी आठवीं किस्त
इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। यानी अंतिम अप्रैल तक 8 वीं किस्त आने की उम्मीद है। बता दें पीएमम किसान सम्मान निधि स्कीम मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था

0 Comments